• 03/04/2024

बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कई बड़े माओवादियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कई बड़े माओवादियों के मारे जाने की खबर
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। बुधवार सुबह सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के 3 और शव मिले। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में अब तक 13 शव बरामद हो चुके हैं।

गंगालूर थाना क्षेत्र में बड़े नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई। मंगलवार सुबह 6 बजे लेंड्रा के जंगल में सुरक्षाबलों के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद मौके से बीजीएल लॉन्चर, एलएमजी और बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ था।

इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक 6 अप्रैल साल 2010 में हुए ताड़मेटला में 76 जवानों की शहादत में शामिल डीवीसी सदस्य और कुख्यात नक्सली पापा राव सहित कई बड़े नक्सली मारे गए हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि सर्चिंग अभियान खत्म होने के बाद मुठभेड़ को लेकर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

 

Related post

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा-  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो…
Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…
झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का आदिवासी समाज ने किया विरोध, अब हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का…

Spread the loveजगदलपुर. झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब आदिवासी समाज भी खुलकर सामने आया है.…