• 03/04/2024

तिहाड़ जेल में केजरीवाल की बिगड़ी तबियत, 4.5 किलो वजन हुआ कम, डॉक्टरों ने जताई चिंता

तिहाड़ जेल में केजरीवाल की बिगड़ी तबियत, 4.5 किलो वजन हुआ कम, डॉक्टरों ने जताई चिंता
Spread the love

कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आप सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उऩका वजन तेजी से घट रहा है।

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी की कस्टडी में रहने के बाद उन्हें 15 तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  गिरफ्तारी के बाद से अब तक  दिल्ली के मुख्यमंत्री का वजन 4.5 किलो कम हुआ है। मुख्यमंत्री के तेजी से घटते वजन पर डॉक्टरों ने चिंता जताई है।

हालांकि जेल के डॉक्टरों ने ऐसी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 2 में रखा गया है।

Related post

गढ़डोंगरी में अनोखा गणेश मंदिर, रोज मेहमान बनकर आते हैं 3 भालू, ग्रामीण मानते हैं जामवंत का रूप

गढ़डोंगरी में अनोखा गणेश मंदिर, रोज मेहमान बनकर आते…

Spread the love बेलरगांव : धमतरी जिले से करीब 80 किलोमीटर और सिहावा क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित गढ़डोंगरी गांव का…
छत्तीसगढ़ में स्कूलों से वेलनेस सेंटर तक पहुंचेगा योग, 1800 प्रशिक्षकों की तैयारी

छत्तीसगढ़ में स्कूलों से वेलनेस सेंटर तक पहुंचेगा योग,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में योग को अब केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक सीमित रखने के बजाय नियमित गतिविधि के रूप…
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों में कटौती, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश अब 5-5 दिन

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों में कटौती, दशहरा-दीपावली और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा…