• 03/04/2024

34 साल की शीला ने 80 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला

34 साल की शीला ने 80 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला
Spread the love

मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले का सुसनेर क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है, वजह है यहां रहने वाले बालूराम की लव स्टोरी। इंदीवर की इन पंक्तियों को याद कर लीजिए “ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन, नयी रीत चलाकर तुम यह रीत अमर कर दो”। अपनी उम्र के 80 बरस पूरे कर चुके बालूराम की 34 साल की दुल्हन एमपी में चर्चा का विषय बनी है।

दोनों ने रचा ली शादी

कहते हैं कि इश्क, मोहब्बत ज्यादा दिनों तक नहीं छिपती बालूराम की लव स्टोरी धीरे धीरे शहर और फिर प्रदेश में फैली फिर क्या था दोनों ने शादी रचा ली.श। महाराष्ट्र प्रदेश के दरयापुर अमरावती की रहने वाली 34 वर्षीय शीला इंगले की लगभग एक साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मुलाकात मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र के मगरिया गांव निवासी 80 वर्षीय बालूराम से हुई थी। एक साल के प्यार के बाद अब दोनों एक दूजे के हो गए है हाल ही में एक विवाह अनुबंध पत्र के माध्यम से दोनों ने शादी रचा ली।सिलसिला इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ था और फिर बातचीत के बाद प्यार में तब्दील हो गई।

लव स्टोरी वायरल

इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह लवस्टोरी अब शादी में तब्दील होकर पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।और लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।इधर शीला इंगले का कहना है कि उन दोनों ने शादी कर ली और वे बहुत खुश हैं। अच्छा महसूस कर रही हैं और वे अपने जीवन साथी को पाकर खुश भी हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट के उतरवाए कपड़े, शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़!

चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट के उतरवाए कपड़े, शिकायत…

Spread the loveमध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां स्कूल में चेकिंग के…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…