• 02/08/2024

चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट के उतरवाए कपड़े, शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़!

चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट के उतरवाए कपड़े, शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़!
Spread the love

मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां स्कूल में चेकिंग के नाम पर 10 वी कक्षा के छात्रों के कपड़े उतरवा लिए गए। छात्रों ने जब प्रिंसिपल से इस बात की शिकायत की तो उसने छात्रों की बात सुनने से इनकार कर दिया। और एक्शन लेने के बजाए बच्चियों को डरा धमकाकर भगा दिया।

इसे भी पढ़ें: नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल में आनाचार? परिजनों का फूटा गुस्सा,जमकर हुआ हंगामा

बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के शारदा कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल का है। जानकारी के अनुसार टीचर को क्लास रूम में एक छात्रा के पास से मोबाइल फ़ोन मिला था। जिसके बाद आरोप शिक्षिका ने मोबाइल की तलाश के नाम पर नौ बच्चियों के कपड़े उतारकर तलाशी ली ।जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो टीचर ने उन्हें डराया और धमकाया। साथ ही तलाशी ना करवाने पर बच्चियों के वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी गई।

इसे भी पढ़ें: बारिश की खोली भ्रष्टाचार की पोल, मुख्यमंत्री ने कहा- आरोपियों को होगी जेल

बच्चियों ने इस बात की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद घरवाले बच्चियों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। टीचर के खिलाफ आवेदन किया लेकिन टीचर ने आवेदन लेने से भी मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने थाना मल्हार गंज में प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

तेज बारिश के बीच स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा; जर्जर दीवार गिरने से 19 बच्चे मलबे में दबे, चार की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

तेज बारिश के बीच स्कूली बच्चों के साथ बड़ा…

Spread the loveरीवा जिले के गढ़ में बड़ा हादसा हुआ।एक स्कूल में दीवार गिरने से कई बच्चों की मौत हो गई।…
दिनदहाड़े शहर में लूट की बड़ी वारदात, कंस्ट्रक्शन मालिक से 35 लाख ले उड़े बदमाश.. चढ़े पुलिस के हथ्थे

दिनदहाड़े शहर में लूट की बड़ी वारदात, कंस्ट्रक्शन मालिक…

Spread the loveइंदौर शहर में एक बार फिर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां शुक्रवार को सड़क बनाने वाली…
अब घर बैठे होगा इलाज, जनता तक पहुंचेंगी दवाएं, नहीं लगाने होंगे अस्पताल के चक्कर 

अब घर बैठे होगा इलाज, जनता तक पहुंचेंगी दवाएं,…

Spread the loveअक्सर अस्पतालों के चक्कर लगाते लगाते लोगों की आधी उम्र गुजर जाती है, लेकिन ना ही बीमारी ठीक होती…