• 03/04/2024

कांग्रेस को फिर तगड़ा झटका, अब इस खिलाड़ी ने थामा बीजेपी का दामन…’हाथ’ का छोड़ा साथ

कांग्रेस को फिर तगड़ा झटका, अब इस खिलाड़ी ने थामा बीजेपी का दामन…’हाथ’ का छोड़ा साथ
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले ‘हाथ’ में बड़ी दरार देखने को मिली है। यहां कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। विजेंदर का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि माना जा रहा था कि वो हेमा मालिनी को टक्कर दे सकते हैं।

विजेंदर सिंह कल तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के X पोस्ट्स को रिट्वीट कर रहे थे, लेकिन अब अचानक उनका बीजेपी में जाना चौंकाने वाला है। विजेंदर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर कहा कि जिस तरह देश-विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है, खिलाड़ी उसके लिए बहुत धन्यवाद करते हैं।

आपको बता दें कि विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्हें बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के सामने हार का सामना करना पड़ा। विजेंदर सिंह बॉक्सिंग में देश का पहला ओलिंपिक मेडल लाने वाले खिलाड़ी हैं। साल 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में विजेंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Related post

Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 19 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 19 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 19 September 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नए…
गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…