• 06/04/2024

मानव तस्करी करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, छापेमारी में 8 नवजात शिशुओं को किया गया बरामद..

मानव तस्करी करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, छापेमारी में 8 नवजात शिशुओं को किया गया बरामद..
Spread the love

सीबीआई ने दिल्ली में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार रात छापेमारी की, जिसमें गिरोह के कुछ सदस्यों को भी पकड़ा गया है।

पूछताछ में पता चला है कि नवजात बच्चों को गैंग के लोग चुराते थे और फिर इन्हें महज 50 हजार रुपये में बेच देते थे।सीबीआई की छापेमारी में 8 बच्चों को भी बरामद किया गया है। टीम के मुताबिक, इस मामले में हॉस्पिटल के वार्ड बॉय और स्टाफ को भी पकड़ा गया है।

एक मुखबिर से बच्चा चोरों के एक्टिव होने की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर केशवपुरम के नारंग कॉलोनी में पुलिस के साथ मिलकर सीबीआई ने छापेमारी की।

जानकारी मिली थी कि एक घर के अंदर ही महिला बच्चों को खरीदकर वहां पर बेचती है। इसी जानकारी के आधार पर सीबीआई की टीम ने नारंग कॉलोनी के गली में छापेमारी की।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला नारंग कॉलोनी के इस घर में पिछले करीब 10 महीने से किराए पर रह रही थी। मकान मालिक और आसपास के लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि इसी घर में इतने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मकान मालिक का कहना है कि वह इस तरीके की किसी भी बात से अनभिज्ञ थे।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आसपास के लोगों ने उन्हें जानकारी दी।पुलिस ने बच्चों को घर के अंदर से बरामद किया।पुलिस ने आरोपी महिला और बच्चा खरीदने आए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…