• 06/04/2024

स्टील प्लांट में गैस का रिसाव, 21 कर्मचारी चपेट में आए, अस्पताल में भर्ती

स्टील प्लांट में गैस का रिसाव, 21 कर्मचारी चपेट में आए, अस्पताल में भर्ती
Spread the love

झारखंड (Jharkhand) के बोकारो स्टील प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा कर्मचारी गैस की चपेट में आए हैं। गैस रिसाव की घटना के बाद प्लांट में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गैस की चपेट में आए सभी कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हॉट स्ट्रिप मिल के फर्नेश एरिया की है। बताया जा रहा है कि गैस पाइप फट गई। जिसकी वजह से कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस लीकेज होने लगी। घटना के बाद इमरजेंसी सायरन बजाया गया और कर्मचारियों को 5 किलोमीटर दूर जाने का आदेश दिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब कैपिटल रिपेयर में रिपेयरिंग चल रहा था। गैस की चपेट में आने वाले सभी कर्मचारियों को बोकारो के जनरल अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है।

बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने प्रेस रिजील जारी कर बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन, जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के लिए रीहीटिंग फर्नेस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें आज सुबह पहले से ही तय प्रोग्राम के मुताबिक मेंटेनस का काम चल रहा था। पाइपलाइन बंद था और इसमें कोई गैस नहीं थी।

मेंटेनस के तहत एक कंपेनसेटर भी चेंज किया जाना था, जिसके लिए पाइपलाइन में कटिंग और वेल्डिंग का काम हो रहा था। वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी से पाइपलाइन के अंदर जमा सल्फर के साथ ज्वलनशील गैसों की वजह से आग लग गई। इसके बाद काफी धुंआ निकला, जो पाइपलाइन के जरिए हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया। पाइपलाइन से किसी तरह के गैस की लीकेज नहीं हुई है और कोई घबराने की बात नहीं है। आग बुझा दी गई है। हमारे अधिकारी साइट पर हैं, कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।

Related post

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  ट्रैफिक चालान से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली…

Spread the loveरायपुर: अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों…