• 07/04/2024

रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ पकड़ाया, BJP कार्यकर्ता सहित 3 गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ पकड़ाया, BJP कार्यकर्ता सहित 3 गिरफ्तार
Spread the love

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सख्ती जारी है। चुनावों में वोटरों को लुभाने और अवैध पैसों को रोकने के लिए आयोग ने नियम बनाए हैं। चौक-चौराहों से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में सख्त चेकिंग की जा रही है। ऐसे ही तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान 4 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने बीजेपी से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला तांबरम रेलवे स्टेशन का है। यहां अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर पैसा ले जाने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को हिरासत में लिया है। ये 6 बैग में चार करोड़ रुपये लेकर जा रहे थे। हिरासत में लिए गए लोगों में एक बीजेपी का सदस्यऔर होटल का मैनेजर सतीश, उसका भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल है।

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए सतीश नाम के आरोपी ने कबूल किया है कि वह बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नैयिनार नागेंद्रन की टीम के निर्देशों के मुताबिक काम कर रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी जांच की बात कही जा रही है।

 

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…