• 09/04/2024

एक बार फिर मौत की गोद में सो गया पूरा परिवार… सामान बचाने के चक्कर में 6 लोगों की झुलसकर मौत

एक बार फिर मौत की गोद में सो गया पूरा परिवार… सामान बचाने के चक्कर में 6 लोगों की झुलसकर मौत
Spread the love

बिहार के रोहतास में भीषण हादसा हो गया जहां आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

 

सासाराम में आग में झुलसकर 6 की मौत

दरअसल, यहां कछवा थाना छेत्र के इब्राहिमपुर गांव में आग लगी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। लोग अपने सामान निकलने में लगे रहे वहीं आग ने 6 लोगों को अपनी आगोश में ले लिया।आग में झुलसकर इन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

दमकल ने पाया आग पर काबू

पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग की भयावहता काफी ज्यादा थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना पाकर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक 6 लोग काल के गाल में समा चुके थे।

 

ट्रांसफर्मर से निकली चिंगारी से लगी आग

घटना से गांव में चीख पुकार मची हुई है।एसडीएम व कछवा थाने के थानाध्यक्ष सहित सीओ भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। राहत कार्य जारी है।

हालांकि आग कैसे लगी इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।कयास लगाया जा रहा है कि ट्रांसफर्मर से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…