• 10/04/2024

छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 12 की मौत, 12 घायल, 5 गंभीर

छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 12 की मौत, 12 घायल, 5 गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है।मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 12 घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

घटना दुर्ग जिले के कुम्हारी में खपरी रोड मुरूम खदान के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी केडिया डिस्टलरी के हैं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद सभी एक बस में सवार हो कर घर जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बम में तकरीबन 46 लोग सवार थे।

हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related post

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों एवं साहित्यकारों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों…

Spread the love00 अभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को भी मिला प्रोत्साहन 00 संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों में सुधरा हैंडपंप, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों…

Spread the loveबिलासपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला…
’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का केंद्र, एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र’

’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का…

Spread the loveनारायणपुर। सीएम विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिले में संचालित सेवा सेतु…