• 10/04/2024

प्यार में नाकाम लवर्स ने खाया जहर, युवती की मौत…युवक की हालत गंभीर

प्यार में नाकाम लवर्स ने खाया जहर, युवती की मौत…युवक की हालत गंभीर
Spread the love

प्यार में साथ जीने-साथ मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। मामला ग्यारसपुर के हैदरगढ़ का है। जहां रहने वाले युवक-युवती ने जहर खा लिया। प्रेमी युगल के जहर खाने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में दोनों को ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक को गंभीर हालत में विदिशा रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक विदिशा में युवक की हालत ज्यादा ही खराब होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि हैदरगढ़ की पहाड़ी पर युवक-युवती ने जहर खा लिया है। पुलिस जब वहां पहुंची तो दोनों की हालत गंभीर थी।

बताया जा रहा है कि दोनों अलग संप्रदाय से हैं। लड़के की उम्र लगभग 24 साल और लड़की की उम्र 23 साल थी। दोनों के परिजन मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस को आशंका है कि घरवालों के मना करने से खफा होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।

Related post

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास को उतारा मौत के घाट

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास…

Spread the loveमध्य प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ग्वालियर के आंतरी इलाके में पिछले दिनों…
BIG BREAKING: बारात में जा घुसा ट्रक, हादसे में 5 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

BIG BREAKING: बारात में जा घुसा ट्रक, हादसे में…

Spread the loveरायसेन के सुल्तानपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक बारात में घुस गया. इस हादसे में 5…