• 15/04/2024

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास को उतारा मौत के घाट

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास को उतारा मौत के घाट
Spread the love

मध्य प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ग्वालियर के आंतरी इलाके में पिछले दिनों हुई एक अधेड़ महिला की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके बड़े बेटे धर्मेंद्र, उसकी पत्नी सावित्री, छोटी बहू चंदा और उसके पिता अमर सिंह सहित दो भाई अजय और विजय ने की थी।

जानकारी के मुताबिक महिला मुन्नी देवी का बड़ा बेटा धर्मेंद्र और छोटी बहू के परिवार के लोग मारपीट में शामिल थे। सभी ने मुन्नी देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला को घटना के दो दिन बाद यानी सात मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण महिला की दूसरे दिन देर रात मौत हो गई थी।

मारपीट का वीडियो वायरल 

पहले ये घटना साधारण मारपीट की नजर आ रही थी, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अब इस घटना में चार की जगह 6 आरोपी बनाए हैं और उनमें से तीन को गिरफ्तार किया है।महिला मुन्नी देवी का बड़ा बेटा धर्मेंद्र भी अपनी पत्नी और छोटी बहू को सास को पीटने के लिए उकसाता हुआ इस वीडियो में नजर आ रहा है।

दोनों बहुएं अपनी सास की दरवाजा बंद कर भारी भरकम लकड़ी से मारपीट कर रही हैं। छोटे बेटे की पत्नी और उसके पिता भाई महिला को पीटते दिखाई दे रहे हैं और महिला के सिर पर पत्थर पटकने की लिए दोनों हमलावर महिलाओं सावित्री एवं चंदा को उकसा दे रहे हैं। पुलिस ने छोटी बहू चंदा उसके भाई अजय बड़े बेटा धर्मेंद्र सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Related post

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी…

Spread the loveकाशीपुर के मासूम हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है, मां ने अपनी सौतेली बेटी को मौत…
दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर करते रहे अनाचार…बच्ची की हालत गंभीर

दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर…

Spread the loveगोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है ,धर्मशाला पुल के नीचे मां के साथ…
पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ में लिखी मौत की वजह

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड,…

Spread the loveपति की बेवफाई से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने हाथ की…