• 11/04/2024

स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, 35 घायल, कई की हालत गंभीर

स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, 35 घायल, कई की हालत गंभीर
Spread the love

हरियाणा में एक दर्दनाक हादसे में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई, जिससे 6 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी बच्चे महेन्द्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल के हैं। गुरुवार को ईद की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल खुला था। हादसे का शिकार हुई बस में 35-40 बच्चे सवार थे। बस में सवार होकर सभी स्कूल जा रहे थे। गांव उन्हानी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान बस पलट गई औऱ चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

दावा किया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चल रहा था। तेज गति बस अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई। उसके बाद पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दिया है। मीडिया से बातचीत में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी भी घायल बच्चों में से कई बच्चों की हालत गंभीर है। फिलहाल हादसे को लेकर पालकों में काफी रोष है।

Related post

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा…

Spread the loveबलरामपुर। बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। नवाडीह गांव में एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण,…

Spread the loveराष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों को बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रायपुर- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी…
घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में लगा सुशासन तिहार शिविर

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में…

Spread the loveसुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में साेमवार काे आयोजित सुशासन…