• 11/04/2024

स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, 35 घायल, कई की हालत गंभीर

स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, 35 घायल, कई की हालत गंभीर
Spread the love

हरियाणा में एक दर्दनाक हादसे में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई, जिससे 6 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी बच्चे महेन्द्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल के हैं। गुरुवार को ईद की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल खुला था। हादसे का शिकार हुई बस में 35-40 बच्चे सवार थे। बस में सवार होकर सभी स्कूल जा रहे थे। गांव उन्हानी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान बस पलट गई औऱ चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

दावा किया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चल रहा था। तेज गति बस अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई। उसके बाद पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दिया है। मीडिया से बातचीत में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी भी घायल बच्चों में से कई बच्चों की हालत गंभीर है। फिलहाल हादसे को लेकर पालकों में काफी रोष है।

Related post

CG Teacher Recruitment: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया!

CG Teacher Recruitment: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के तहत व्याख्याता पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26)…
घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल डेका

घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया…

Spread the love00 मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा…
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम – मंत्री वर्मा

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के…