• 13/04/2024

सावधान: मामूली नहीं है ये चोर, ऐसी चीज चुराई जो बन गई चर्चा का विषय

सावधान: मामूली नहीं है ये चोर, ऐसी चीज चुराई जो बन गई चर्चा का विषय
Spread the love

अपने कई चोरों को पैसे, सोने चांदी और तमाम जेवर चुराते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को अंडरवियर चोरी करते हुए देखा है। दरअसल, जबलपुर में एक अजीब चोर गैंग की दहशत है। ये चोर गैंग महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराती है। ऐसी ही चोरी करते एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। महिलाओं ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की है।

जबलपुर के विजयनगर में एक युवक चेहरे में कपड़ा बांधकर आता है और घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चोरी कर ले जाता है। सीसीटीवी फुटेज में चोर अंडरगारमेंट्स चुराते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चुराए हुए कपड़ों को जब्त किया गया है।

घर के बाहर कपड़े सुखाने बंद

चोरों की गैंग अलग-अलग स्थानों में घूमकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा रही है। चोरी से परेशान लोगों ने अब घरों के बाहर कपड़े सुखाना बंद कर दिए हैं। चोरी से परेशान एक ग्रामीण महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है।

चोर ने किया दिलचस्प खुलासा

चोर ने दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया वो अंडरगारमेंटस चोरी करने के बाद उसे फाड़कर फेंक देता है। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के बिलगवां गांव से सामने आया है, जहां पीड़ित महिला सुनीता कोरी द्वारा शिकायत पर दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक चोर से त्रस्त है। एक ही रात में उसने कई घरों में चोरी की।

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…