• 16/04/2024

मस्क का एक्स यूजर्स को जोर का झटका, अब लाइक, पोस्ट और रिप्लाई के भी चुकाने होंगे पैसे

मस्क का एक्स यूजर्स को जोर का झटका, अब लाइक, पोस्ट और रिप्लाई के भी चुकाने होंगे पैसे
Spread the love

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क यूजर्स को एक के बाद एक झटका दे रहे हैं। ट्विटर का नाम बदलकर एक्स करने के बाद एलन मस्क ने ब्लू टिक को पेड सर्विस कर दिया। अब एलन मस्क ने ग्राहकों को जोर का झटका दिया है। एक्स यूजर्स को अब पोस्ट करने का भी पैसा चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य चीजों के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे।

एलन मस्क ने कहा है कि एक्स पर आने वाले नए यूजर्स को पोस्ट करने के लिए पैसे देने होंगे और यह एक मामूली राशि होगी।  हालांकि मस्क ने यह नहीं बताया है कि इसके लिए कितने पैसे चुकाने होंगे।

एलन मस्क का कहना है कि एक्स को पेड सर्विस करने के बाद बॉट और फेक अकाउंट्स से की जाने वाली पोस्टों में कमी आएगी। इससे पहले बड़ी संख्या में फेक अकाउंट बनाकर कई तरह की फर्जी पोस्ट की जा रही थी। मस्क ने कहा कि बॉट को रोकने का यही एकमात्र तरीका है।

ये सभी होंगे पेड के दायरे में

नई पॉलिसी के मुताबिक एक्स पर न सिर्फ पोस्ट करने बल्कि किसी के पोस्ट को लाइक करने, किसी पोस्ट को बुकमार्क और किसी पोस्ट पर रिप्लाई करने के लिए भी पैसे देने होंगे। फ्री सर्विस के तहत आप किसी के भी अकाउंट को मात्र फॉलो बस कर सकते हैं।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…