• 17/04/2024

नक्सलियों ने BJP नेता को उतारा मौत के घाट, पर्चा फेंक बताई हत्या की वजह

नक्सलियों ने BJP नेता को उतारा मौत के घाट, पर्चा फेंक बताई हत्या की वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने कांकेर जिले में 29 नक्सलियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने नारायणपुर में एक बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया।

खबरों के मुताबिक नारायणपुर के दंडवन में नक्सलियों ने मंगलवार देर रात बीजेपी के कार्यकर्ता और उपसरपंच पंचम दास मानिकपुरी के घर घुस गए। बीजेपी नेता के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए नक्सलियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने बीजेपी नेता पर भ्रष्टाचार के साथ ही मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…