• 19/04/2024

दो दुधमुंहे बच्चों के साथ मां फांसी के फंदे पर झूली, 3 मौत से पसरा मातम

दो दुधमुंहे बच्चों के साथ मां फांसी के फंदे पर झूली, 3 मौत से पसरा मातम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक महिला अपने दो दुधमुंहे बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला चारामा थाना क्षेत्र के बडेगौरी का है। बताया जा रहा है कि महिला का पति अपने पिता के साथ घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी 27 वर्षीय कविता तेता 4 माह और डेढ़ साल के दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

घटना की जानकारी चारामा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…