• 23/04/2024

Live Video 10 की मौत: नेवी के दो हेलीकॉप्टर टकराए, 10 की मौत

Live Video 10 की मौत: नेवी के दो हेलीकॉप्टर टकराए, 10 की मौत
Spread the love

मलेशिया में बड़ा हादसा हुआ है। नौ सेना के अभ्यास के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। इस हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी सेलिब्रेशन के लिए रिहर्सल कर रहे थे। इस पूरी दुर्घटना का लाइव फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हेलीकॉप्टर टकराने के बाद नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं।

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह 9ः32 बजे हुआ। मलेशिया के पश्चिमी राज्य पेराक के लुमुट नौसैनिक अड्डे पर रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल चल रही थी। इसी दौरान हवा में दो हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकरा गए।

इस मामले में मलेशिया की नौसेना ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 10 लोग मारे गए। सभी 10 लोग चालक दल के सदस्य थे। नौसेना ने बताया कि सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया।

देखिए वीडियो

 

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…