• 26/04/2024

आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़: एक नागरिक गंभीर रूप से घायल

आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़: एक नागरिक गंभीर रूप से घायल
Spread the love

जम्मू कश्मीर के सोपोर के इलाके में चेक मोहल्ला नौपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। चेक मोहल्ला नौपोरा में पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकी सुरक्षा बलों के निशाने पर हैं। वहीं, एक आम नागरिक के घायल होने की बात कही जा रही।ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दो आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने चेक मोहल्ला नौपोरा इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल के जवानों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

बता दें कि, पीडी सोपोर के इलाके चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ शुरू होने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नौपोरा इलाके में गोलीबारी जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को इलाके में कुछ आतंकियों के आने की सूचना मिली थी। जब सुरक्षा बल के जवान उनके पास पहुंचे तो उन्होंने उन अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पोजीशन लेकर आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बताया गया था कि आतंकी घने जंगलों में छिपे गए। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के रेन्जी जंगलों में आतंकवादियों के फंसे होने की सूचना मिली थी।इसके बाद इलाके में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी थी।

बता दें कि, केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने और घाटी में शांति बहाली के लिए प्रयास कर रही है। इसके सकारात्म नतीजे भी निकल कर सामने आ रहे हैं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों से…
सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान…
CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की…