• 26/04/2024

CG सहित 13 राज्यों की 88 सीट पर हो रहा मतदान, वोटिंग के आंकड़ों ने चौंकाया, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

CG सहित 13 राज्यों की 88 सीट पर हो रहा मतदान, वोटिंग के आंकड़ों ने चौंकाया, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान
Spread the love

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर भी मतदान जारी है। प्रदेश की जिन तीन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल है। सब की नजर राजनांदगांव सीट पर है। इस सीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं उनका मुकाबला भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय से है। सभी राज्यों में हो रहे मतदान के आंकड़े सामने आए हैं। सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार से सबसे कम वोटिंग हुई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 36.42 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं दूसरे स्थान पर  छत्तीसगढ़  है, यहां 35.47 फीसदी, मणिपुर में 33.22 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 31.25 फीसदी, मध्य प्रदेश में 28.15 फीसदी, असम में 27.43 फीसदी, राजस्थान में 26.84 फीसदी, जम्मू कश्मीर में 26.6 फीसदी, केरल में 25.61 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि उत्तर प्रदेश में 24.31 प्रतिशत, कर्नाटक में 22.34 प्रतिशत और बिहार में 21.68 फीसदी वोटिंग हुई।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…