• 27/04/2024

दिल दहला देना वाला हादसा, बस और ट्रक की आपस में रगड़, एक बाराती का सिर और दो का हाथ कटकर हुआ अलग, मातम में बदली शादी की खुशियां

दिल दहला देना वाला हादसा, बस और ट्रक की आपस में रगड़, एक बाराती का सिर और दो का हाथ कटकर हुआ अलग, मातम में बदली शादी की खुशियां
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक परिवार की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई। जब बाराती बस और ट्रक आपस में रगड़ा गए। इस हादसे में एक बाराती का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं एक युवक और युवती का हाथ कटकर अलग हो गया। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुखरापारा की है।

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ के एक युवक की शादी थी। उसकी बारात बलरामपुर गई थी। जिस बस से बाराती गए थे उसी से वे रात में वापस लौट रहे थे। जब बस पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुखरापारा पहुंची, उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक ट्रक आ रहा था। ट्रक बस को एक साइड से रगड़ते हुए निकली। इस घटना में खिड़की की साइड बस में बैठे हुए संजय तिवारी का सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अश्विनी तिवारी नाम के एक युवक और माधुरी यादव नाम की एक युवती का दायां हाथ कटकर अलग हो गया। रात का समय होने की वजह से सभी बाराती नींद में थे और हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं हाथ कटने की वजह से दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बाहर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। हादसा की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…