• 27/04/2024

CBI जांच में खुलेगी बिरनपुर हिंसा की परतें, इन 12 आरोपियों के खिलाफ की FIR दर्ज

CBI जांच में खुलेगी बिरनपुर हिंसा की परतें, इन 12 आरोपियों के खिलाफ की FIR दर्ज
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सीबीआई (CBI) ने जांच शुरू कर दी है। इस हिंसा में विशेष समुदाय के लोगों ने भुवनेश्वर साहू नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। हत्या में मारे गए युवक के पिता ईश्वर साहू घटना के बाद बीजेपी की टिकट पर विधायक चुने गए। पीएससी घोटाले के बाद यह राज्य का दूसरा मामला है जिसे सरकार ने जांच के लिए सीबीआई को सौंपा है।

सीबीआई ने इन्हें बनाया आरोपी

सीबीआई ने मामले में जो एफआईआर दर्ज की है। उसमें विशेष समुदाय के 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनमें वाब खान, जलील खान, बशीर खान, मुख्‍तार मोहम्‍मद, शफीक मोहम्‍मद, अब्‍दुल खान, अकबर खान, मोहम्‍मद जनाब, अयुब खान, निजामुददीन, राशिद खान, कल्‍लू खान का नाम शामिल है।

क्या है मामला ?

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को बच्चों के आपसी झगड़े के बीच विशेष समुदाय के लोगों ने भुवनेश्वर साहू के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। घटना के दो दिन बाद हिन्दूवादी संगठनों ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले विशेष समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…