• 27/04/2024

बंदूक की नोक पर घरवालों को किया हाईजैक, महिलाओं से लूट और मारपीट

बंदूक की नोक पर घरवालों को किया हाईजैक, महिलाओं से लूट और मारपीट
Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने डॉक्टर के परिवार को निशाना बनाते हुए पिस्तौल के दम पर लूट की। बदमाशों ने अपने चेहरे छुपा रखे थे, ताकि उनकी पहचान ना हो सके और फिर पिस्तौल की नोंक पर घर में मौजूद महिलाओं और एक मजदूर को पहले बंधक बनाया गया और फिर लूटपाट की गई।

बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर की लूटपाट 

शुक्रवार की देर शाम जगाधरी के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर के घर पिस्तौल के दम पर दो बदमाश घुसे और जमकर लूटपाट की। सूचना मिलने के बाद यमुनानगर पुलिस के आलाधिकारी और क्राइम यूनिट भी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।

वारदात के बाद डॉक्टर के घर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि घर की अलमारियां खुली पड़ी हुई थी और घर का तमाम सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस ने इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जिसने वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी।

लूटपाट के दौरान महिला के साथ हाथापाई 

पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि बदमाशों ने पिस्तौल से डराकर जेवर लूट लिए।इतने में उनकी किराएदार महिला भी सामने आई तो उनकी गोद में पकड़े छोटे बच्चे को भी बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपयों की मांग की। घर मेंं कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान वहां मौजूद एक बजुर्ग मजदूर को भी बदमाशों ने बंधक बना डाला।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…