• 27/04/2024

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला के शरीर में ठोकी कीलें, मुंह में डाली मिर्ची

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला के शरीर में ठोकी कीलें, मुंह में डाली मिर्ची
Spread the love

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित गंगापुर सिटी में ढोंगी बाबा ने एक महिला के साथ मारपीट की। जानकारी के मुताबिक महिला संतान न होने के कारण परेशान थी और तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए गई थी। तांत्रिक ने महिला को बताया उसके शरीर में ट्रांसजेंडर की आत्मा है, जिसके चलते उसे बच्चा नहीं हो रहा है।

इसके बाद बाबा ने पहले तो महिला को डंडे से पीटा और फिर उसके मुंह में मिर्च डाल दी।इतना ही नहीं उसने महिला के शरीर पर कील भी ठोंक दी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सत्यजीत टैटवाले ने कहा पुलिस ने ढोंगी बाबा हकीम मुख्तार शेख और उसकी मां आबेदा शेख के खिलाफ गंगापुर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।

13 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि गंगापुर निवासी एक 35 साल की विवाहिता संतान न होने के कारण परेशान थी। उसकी शादी तेरह साल पहले हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था, इसलिए वे अपने पति के साथ अलग-अलग अस्पतालों में गई और इलाज कराया। हालांकि, उन्हें संतान का सुख फिर भी नहीं मिल सका।इसके बाद महिला और उसके पति को 2022 में उसकी रिश्तेदार आबेदा शेख ने बताया कि महिला के शरीर में कोई दिक्कत है और उसका बेटा इसका इलाज कर सकता है। आबेदा ने बताया कि उसका झाड़-फूंक और काले जादू को जानता है, वह निश्चित रूप से आपकी मदद कर सकता है।

शरीर में एक ट्रांसजेंडर की आत्मा

आबेदा के कहने पर पीड़िता अपने पति के साथ बाबा हकीम शेख के पास गई, जहां उसने महिला के माथे पर कोयला लगाया और कहा कि उसके शरीर में एक ट्रांसजेंडर आत्मा है। हमें अगले कुछ दिनों तक इसका इलाज करना होगा, जिसके बाद उसे संतान की प्राप्ति होगी।2022 में जब वह पहली बार इस हकीम शेख के घर गईं और फिर इलाज शुरू हुआ।हकीम शेख ने उसे बताया कि उसके शरीर में एक ट्रांसजेंडर की आत्मा है और वह उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वह हर बार अलग-अलग तरह का काला जादू करता। इसके बाद महिला 18 अप्रैल को एक बार हकीम के घर पहुंची।

महिला के शरीर में ठोकी कीलें

पीड़ित महिला जब इलाज के लिए हकीम के पास पहुंची तो आबेदा शेख के हाथों में हरी मिर्च थी।उसने पीड़ित महिला के दोनों हाथों से महिला के बाल पकड़ लिए और हकीम शेख ने उसकी पीठ और जांघ में लोहे की कीलें ठोकना शुरू कर दिया। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो हकीम ने उससे कहा कि अगर तुम इस वक्त अपनी सीट से उठोगे तो यह आत्मा तुम्हारे शरीर में प्रवेश कर जाएगी।

महिला को डंडे से पीटा

इस बीच जैसे ही महिला दर्द से चिल्लाई तो उसके मुंह में आबेदा ने जबरदस्ती हरी मिर्च डाल दी, जब महिला ने विरोध किया तो हकीम शेख ने उसे लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसने महिला को घर जाने दिया और कहा कि अब तुम्हें यह आत्मा परेशान नहीं करेगी।

पुलिस ने किया केस दर्ज

इसके बाद महिला अपने घर गंगापुर आ गई। वह दर्द के कारण ने चल पा रही थी और न ही उठ पा रही थी।इसलिए चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 26 अप्रैल को हकीम मुख्तार शेख और उसकी मां आबेदा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…