• 28/04/2024

गोयल टीएमटी में बड़ा हादसा, मजदूर की कीलन में गिरकर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गोयल टीएमटी में बड़ा हादसा, मजदूर की कीलन में गिरकर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Spread the love

उरला-सिलतरा-तिल्दा क्षेत्र में स्थित उद्योगों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत एक श्रमिक की किलन से गिरने से मौत हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ क्रांति सेना के लोग मृतक के शव को रखकर धरना दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, तिल्दा के टंडवा स्थित बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत चिंतामणि यदु की किलन में गिरने से मौत हो गई। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से आक्रोशित ग्रामीण युवक के शव के साथ धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों से साथ धरने में शामिल क्रांति सेना की रायपुर इकाई की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपए देने के अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि उरला सिलतरा तिल्दा क्षेत्र में स्थित उद्योगों में आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें गरीब मजदूर परिवारों के चिराग बुझ रहे हैं। इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा को लेकर ऐसा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहा है, जिनसे दुर्घटनाओं को रोका जा सके या दुर्घटना होने पर मजदूर सुरक्षित बच जाए।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…