• 28/04/2024

बेसमेंट में जमा हुए पानी में दौड़ी करंट की लहर, एक युवक की दर्दनाक मौत

बेसमेंट में जमा हुए पानी में दौड़ी करंट की लहर, एक युवक की दर्दनाक मौत
Spread the love

दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में स्थित पार्किंग के बेसमेंट में जल भराव में करंट दौड़ने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 साल के कार्तिक के रूप में हुई है।मृतक पार्किंग में देखरेख का काम करता था।

शनिवार शाम को पार्किंग के बेसमेंट में हुए जल भराव में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों में व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला।

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में स्थित नगर निगम के पार्किंग के बेसमेंट में बारिश के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई।इसी जल भराव में किसी कारणवश करंट दौड़ गया था और जिस के चपेट में पार्किंग में ही काम करने वाला युवक शनिवार शाम को आ गया और उसकी मौत हो गई।

मामले में दिल्ली के दक्षिण पूर्वी जिले के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…