• 02/05/2024

दृश्यम देखकर किया मर्डर, फिर ऐसी जगह दफनाई लाश…1 महीने बाद खुला राज

दृश्यम देखकर किया मर्डर, फिर ऐसी जगह दफनाई लाश…1 महीने बाद खुला राज
Spread the love

झाड़ फूंक करने वाले शख्स की गुमशुदगी की मिस्ट्री सॉल्व हो गई है। आरोपियों ने दृश्यम फिल्म की तर्ज पर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को दफना दिया। करीब एक महीने बाद मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है।

मामला कोंडागांव के धनोरा थाना क्षेत्र का है।  चनीयागांव गांव में दो युवकों ने झाड़-फूंक करने वाले व्‍यक्ति की हत्या कर दी। इसके बाद गांव से दो किलोमीटर दूर नाले के पास शव को दफना दिया। इसके बाद आरोपियों मोबाइल और सिम को अलग-अलग स्‍थानों पर फेंक दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपियों को घटना स्‍थल पर लेकर पहुंची। इसके बाद दफन किए गए शव को बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर भेजा गया है।

एक महीने पुरानी है घटना

जानकारी के मुताबिक धनोरा के ग्राम चनिया गांव में 28 मार्च 2024 को परिवार का मुखिया सतऊ राम (42) एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। जहां से वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिवार वाले परेशान हो गए। उसकी पत्नी, 4 बच्चों और दादा परेशान थे। उनका रो-रो कर बुला हाल था, क्‍योंकि उनका पहले ही गांव निकाला कर दिया गया था। इससे वे किसी से भी मदद नहीं मांग पा रहे थे।

आरोपियों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्‍होंने पुलिस को जानकारी दी कि झाड़-फूंक करने वाले सतऊ राम की हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने बताया कि गांव के ही शिवकुमार ने दृश्यम फिल्म देखकर इस घटना को अंजाम दिया है। सतऊ राम की हत्‍या करने में उसके दूसरे साथी आरोपी महरू ने भी दिया है। मर्डर के बाद गांव से दूर शव को नाले के किनारे दफन कर दिया गया

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…