• 02/05/2024

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत: कई राउंड फायरिंग, 2 मजदूरों की मौत

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत: कई राउंड फायरिंग, 2 मजदूरों की मौत
Spread the love

बिहार के आरा में बालू घाट पर दो गुटों के बीच झड़प में जमकर गोलीबारी की गयी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोगों को गोली लगने की सूचना है। घटना कोईलवर के कमालुचक दियारा की है।जहां आपसी बर्चस्व में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है।

दरअसल, बुधवार देर रात को बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई। यह लड़ाई खूनी खेल में तब्दील हो गया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 50 राउंड फायरिंग की गई।जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

आरा के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुरचक दियारा में ये घटना घटी है। सोन नदी के पास गदहिया घाट पर दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया। आपसी वर्चस्व को लेकर दोनों पक्ष उलझ गए।विवाद इस कदर बढ़ता गया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गयी। इस हमले में कई लोगों को गोली लगने की सूचना है।वहीं गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति जख्मी है।

Related post

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी नियुक्तियां, युवा मोर्चा समेत 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी नियुक्तियां, युवा मोर्चा समेत 7…

Spread the love Chhattisgarh BJP Morcha Incharge: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा…
अमेरिका-ईरान में फिर भड़का तनाव, मिसाइल हमलों से बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका-ईरान में फिर भड़का तनाव, मिसाइल हमलों से बढ़ी…

Spread the loveवॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है। रविवार रात से सोमवार सुबह…
दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई में लगा बीएसएनएल टावर

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर…

Spread the love0-2 हजार से अधिक ग्रामीणों की जिंदगी हुई आसान सुकमा । दशकों तक भौगोलिक विषमताओं और संचार सुविधाओं के अभाव…