• 02/05/2024

BJP की आखिरी लिस्ट जारी, बृजभूषण सिंह का टिकट कटा, रायबरेली से ये होंगे उम्मीदवार

BJP की आखिरी लिस्ट जारी, बृजभूषण सिंह का टिकट कटा, रायबरेली से ये होंगे उम्मीदवार
Spread the love

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की दो सबसे बहुचर्चित सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। महिला पहलवानों की यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह अब उनके बेटे कैसरगंज से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं।  जिनको बीजेपी ने यह टिकट दिया है।

इसी तरह से रायबरेली सीट से टिकट भाजपा ने 2019 के उपविजेता वर्तमान में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दिया है। दिनेश प्रताप ने 2019 में रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी के खिलाफ कड़ी टक्कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक पहले बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे को टिकट देने की तैयारी थी, लेकिन इसके लिए वर्तमान सांसद ने सहमति नहीं दी। जिसके बाद उनके छोटे बेटे का टिकट फाइनल किया गया।

रायबरेली सीट पर अभी तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को एक बार फिर टिकट देकर यहां 2019 के ही उम्मीदवार को दोहरा दिया है।

Related post