• 03/05/2024

रायबरेली के ‘रण’ में उतरे राहुल गांधी, संभालेंगे कांग्रेस की विरासत, प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव

रायबरेली के ‘रण’ में उतरे राहुल गांधी, संभालेंगे कांग्रेस की विरासत, प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव
Spread the love

यूपी की सबसे चर्चित रायबरेली और अमेठी सीट पर बना सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। कांग्रेस ने शुक्रवार को दोनों ही सीटों के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। रायबरेली से इस बार खुद चुनावी मैदान में राहुल गांधी होंगे, जबकि अमेठी से केएल शर्मा यानी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

रायबरेली सीट पर नॉमिनेशन भरने के लिए राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंची। बता दें आपको कि इस बार प्रियंका गांधी के नाम पर भी चर्चा थी, लेकिन प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी और अपनी विरासत को राहुल ही संभालेंगे।अमेठी से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को टिकट दिया है, जबकि रायबरेली सीट से भाजपा ने 2019 के उपविजेता वर्तमान में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। दिनेश प्रताप ने 2019 में रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी के खिलाफ कड़ी टक्कर दी थी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…