• 05/05/2024

वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, चार गंभीर रूप से घायल! सर्च ऑपरेशन जारी…

वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, चार गंभीर रूप से घायल! सर्च ऑपरेशन जारी…
Spread the love

जम्मू में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में आंतकियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया। आतंकी हमले में कम से कम पांच जवानों के घायल होने की सूचना मिली। हमले के बाद सेना और पुलिस की टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद एक जवान ने शनिवार रात उधमपुर के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया।अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर पुंछ जिले के मेंढर तहसील के गुरसाई वन क्षेत्र में वायुसेना के दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में घायल चार अन्य का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।राष्ट्रीय राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…