• 04/05/2024

शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज, पहले संपत्ति हो चुकी है अटैच

शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज, पहले संपत्ति हो चुकी है अटैच
Spread the love

शराब घोटाले के आरोपी और रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को कोर्ट से फिर बड़ा झटका लगा है। स्पेशल कोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। लंबी बहस के बाद आखिरकार जमानत याचिका को स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

बता दें कि अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। 16 मई तक तीनों आरोपी जेल में रहेंगे। वहीं, आईएएस अनिल टुटेजा को भी शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अनिल टुटेजा को 2 दिनों की ईडी की रिमांड पर भेजा है।

मामला छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी ने 205 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, नवीन केडिया, आशीष, सौरभ केडिया सहित अन्य आरोपियों की लगभग 205 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच किया था।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…