• 06/05/2024

Gang Rape: युवती को किडनैप कर ले गए गोवा, 7 दिन तक किया गैंगरेप, दो रिश्तेदार सहित 4 गिरफ्तार

Gang Rape: युवती को किडनैप कर ले गए गोवा, 7 दिन तक किया गैंगरेप, दो रिश्तेदार सहित 4 गिरफ्तार
Spread the love

रिश्तेदारों पर विश्वास करना एक युवती को भारी पड़ गया। अपने दो साथियों के साथ मिलकर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वालों में बहनोई सहित दो रिश्तेदार भी शामिल थे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे डरा-धमकाकर अपने साथ गोवा ले गए। वहां उसके साथ एक सप्ताह तक उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में पीड़िता को उसकी बहन के घर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता छत्तीसगढ़ के सरगुजा की रहने वाली है। गांधी नगर थाना में उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह 25 जनवरी को अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली। उसी दौरान रिश्तेदार का उसके पास फोन आया। बातचीत में रिश्तेदारों ने उसे बहन के घर तक छोड़ने का झांसा दिया और उसे एक एसयूवी गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी में उसके रिश्तेदार शुभम और अंशु उर्फ अनुराग के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे। बहन के घर न ले जाकर आरोपी उसे अजिरमा ले गए और वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया और उसे गोवा ले गए। वहां उन्होंने एक सप्ताह तक उसके साथ रेप किया।

22 जनवरी को आरोपी उसे उसकी बहन के घर छोड़कर भाग गए। घटना की वजह से वह मानसिक सदमे में थी। आखिरकार 4 मई को उसने गांधीनगर थाना में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 366, 506, 376 (डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम उजेरिया, अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया, संजय चौधरी और पुष्पराज लकड़ा का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एसयूवी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…