• 06/05/2024

नौकर के घर से ED को मिले 25 करोड़… मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

नौकर के घर से ED को मिले 25 करोड़… मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला
Spread the love

रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई जारी है। मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है।जहां से भारी मात्रा में पैसे बरामद किए गए हैं।

बता दें कि ईडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार नौकर जहांगीर आलम ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं। मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि ई़डी ने सोमवार सुबह रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने रांची के धुर्वा स्थित सेल सिटी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है। संजीव लाल के आवास में भी छापेमारी जारी है। लगभग ईडी के 16 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं।

वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी और बोड़िया रोड में ईडी के रेड चल रही है। जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर भी छापेमारी चल रही है।

Related post

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…
राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या

राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने…