• 06/05/2024

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सनकी पति ने 2 रोटी के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का खुलासा पूरे एक साल बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु की गई थी। जिसका मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

मामला अंबिकापुर का है। जानकारी के अनुसार केपी अजिरमा निवासी रंगुलिया पैकरा को 9 मई 2023 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 11 मई को रंगुलिया की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके पति सनिक राम पैकरा ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

दो रोटी के लिए पत्नी की हत्या

आरोपी ने बताया कि 9 मई 2023 को खाना नहीं देने को लेकर उसका पत्नी रंगुलिया पैकरा से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान युवक ने पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ ही उसके सिर को घर के दीवार पर पटका। सिर दीवार में लगने पर वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सनिकराम में अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान चली गई।

Related post

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…
गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई,…

Spread the loveरायपुर के गुढ़ियारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गुंडे बेसबॉल बैट से युवक की बेदम पिटाई कर…
दुर्ग में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी, हिंदूवादी संगठन ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

दुर्ग में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से…

Spread the loveछत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से शहर में हंगामा हो गया।…