• 06/05/2024

केजरीवाल के खिलाफ अब NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

केजरीवाल के खिलाफ अब NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप
Spread the love

शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। केजरीवाल पर अब NIA का भी शिकंजा कसने वाला है। दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की है।

केजरीवाल पर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (Sikh For Justice) से कथित तौर पर फंड लेने का आरोप है। इसी मामले में उपराज्यपाल ने केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्रालाय को पत्र लिखा है।

सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर का फंड लिया है। उपराज्पाल को लिखे पत्र में बताया गया है कि यह चंदा कट्टर खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के एवज में मिला है।

Related post

तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत

तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की…

Spread the loveरायपुर। तिल्दा के पास हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की…
‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन…

Spread the loveमुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दुनियाभर में भी अपनी मजबूत शुरुआत…
नेशलन लोक अदालत में 28953 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, 72.60 लाख रुपए से अधिक की राशि का निपटारा

नेशलन लोक अदालत में 28953 लंबित प्रकरणों का हुआ…

Spread the loveकवर्धा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को छत्तीसगढ़…