• 24/06/2024

दुर्ग में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी, हिंदूवादी संगठन ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

दुर्ग में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी, हिंदूवादी संगठन ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से शहर में हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने बीती देर रात थाने में जमकर हंगामा किया। थाने का घेराव करने पर पुलिस ने समझाइश दी, विरोध बढ़ा तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि एक कुत्‍ता मरे हुए बछड़े का सिर ले आया था, इस घटना को लोगों ने दूसरे रूप में ले लिया है।हिंदूवादी संगठनों ने घटना का आरोप विशेष समुदाय के लोगों पर लगाया और पटेल चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बछड़े का सिर कुत्‍ते उठा लाए

हिंदुवादी संगठनों के विरोध व हंगामा शुरू करने पर सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां मोहन नगर पुलिस ने बछड़े का सिर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बछड़े का सिर किसी ने काटकर नहीं फेंका है। बल्कि जिस जगह पर मृत पशुओं को फेंकते हैं, वहां से एक कुत्ता मरे हुए बछड़े का सिर लेकर आ गया था।कुत्‍ता उस सिर को गया नगर में छोड़कर भाग गया। इसी घटना को लोगों ने विशेष समुदाय पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।ऐसा करने पर प्रदर्शनकारी और ज्‍यादा भड़के और कोतवाली थाना घेर दिया। देर रात सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

संगठनों के कार्यकर्ताओं का उग्र रूप, और यह मामला बढ़ने लगा तो इस विवाद को शांत करने के लिए सभी थाने से पुलिस बल बुलाया।रविवार की देर रात पूरा थाना छावनी में तब्‍दील हो गया और पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को शांत कराने के लिए पहले समझाइश दी।

इसके बाद जब प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुलिस के साथ ही धक्‍का-मुक्‍की शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर इस बीच पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ा लाठी से पीटा। इसके बाद लोगों ने पुलिस ने पथराव किया। इससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।दिया।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…