• 07/05/2024

लोकतंत्र के महापर्व में छत्तीसगढ़ की अंतिम आहुति, 7 सीटों पर 138 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद

लोकतंत्र के महापर्व में छत्तीसगढ़ की अंतिम आहुति, 7 सीटों पर 138 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात लोकसभा सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और सरगुजा में मतदान हो रहा है। 7 लोकसभा सीटों पर कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस चरण में मंत्री, पूर्व मंत्री और कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव 2019 में इन सात सीटों में से सिर्फ एक कोरबा सीट कांग्रेस के खाते में हैं। बाकी की सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

7 सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक 13.24% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 18.05% हुआ है। वहीं बिलासपुर में 10.38, दुर्ग में 13.96, जांजगीर-चांपा में 12.85, कोरबा में 15.54, रायपुर में 9.78 और सरगुजा में 13.80 फीसदी वोटिंग हुई है।

जीपीएम और भिलाई में ईवीएम खराब

जीपीएम जिले में 2 जगह EVM में खराबी आने के बाद मतदान रुका रहा, बाद में मशीने बदली गईं। भिलाई के तीन पोलिंग बूथ में भी मशीन में खराबी आने से करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ।

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट

छत्तीसगढ़ की रायपुर सीट पर राज्य के मंत्री और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है।कोरबा सीट पर भाजपा ने पूर्व सांसद सरोज पांडे को कांग्रेस की मौजूदा सांसद और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा सांसद विजय बघेल के खिलाफ दुर्ग से राजेंद्र साहू के रूप में नया चेहरा उतारा है।

सात सीटों पर कितने उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर में 38 उम्मीदवार, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27 प्रत्याशी, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, रायगढ़ में 13 और सरगुजा में 10 कैंडिडेट मैदान में हैं।

7 लोकसभा सीटों पर कुल मतदाता

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सातों सीटों पर कुल 1,39,01,285 मतदाता हैं, जिनमें 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं हैं।थर्ड जेंटर के 620 वोटर्स शामिल हैं. 18-19 आयु वर्ग के वोटर्स की संख्या 3,98,416 है।

15 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

सात निर्वाचन क्षेत्रों में 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।जिनमें आदर्श मतदान केंद्र, संगवारी मतदान केंद्र भी है। सभी मतदान केंद्रों में वोटर्स के लिए पानी, छांव, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी सात सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है।

ये मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र

सात लोकसभा क्षेत्र में 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 58 मतदान केंद्र दिव्यांग संचालित कर रहे हैं। 235 मतदान केंद्र युवा संचालित कर रहे हैं। 306 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

85 साल से ज्यादा और दिव्यांग मतदाताओं ने किया वोट

5 मई को 2725 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए मतदान किया है. होम वोटिंग करने वालों में 1818 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 85 साल से ज्यादा है। 907 दिव्यांग मतदाताओं ने भी वोट किया।

7 सीटों पर सुरक्षा व्यवस्था

सातों सीटों पर सिक्योरिटी फोर्स की कुल 202 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतदान केंद्रों में किसी कर्मचारी की तबीयत खराब होने पर हेली एंबुलेंस की सुविधा की गई है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…