• 06/05/2024

‘खेड़ा’ पर सियासी बखेड़ा, मानहानि तक पहुंचा मामला… कांग्रेस नेता ने बताई पूरी सच्चाई!

‘खेड़ा’ पर सियासी बखेड़ा, मानहानि तक पहुंचा मामला… कांग्रेस नेता ने बताई पूरी सच्चाई!
Spread the love

राधिका खेड़ा के इस्तीफा के बाद अब छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने विवाद को लेकर एक बड़ा दावा किया है। सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि वो राधिका खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। राधिका खेड़ा के आरोपों पर सुशील आनंद शुक्ला ने जमकर पलटवार किया और सभी आरोपों को गलत बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से राधिका खेड़ा ने उनके ऊपर आरोप लगाया है, उससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है, उनकी चरित्र हत्या की कोशिश की गई। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अब वो नहीं पीछे हटेंगे नहीं इस बात को छोड़ेंगे। आरोपों का दमदारी के साथ जवाब भी देंगे और मानहानि का मुकदमा भी राधिका खेड़ा के खिलाफ दर्ज करेंगे।

‘जवाब दें राधिका खेड़ा’

सुशील आनंद शुक्ला ने साफ कर दिया है कि वो इस मुद्दे पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर राधिका खेड़ा से जवाब मांगेंगे। शुक्ला ने कहा कि ”उनके खिलाफ जो भी आरोप राधिका ने लगाए वो सारे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं।  मैंने कभी भी उनको शराब ऑफर नहीं की। नहीं मैं शराब पीता हूं नहीं मेरे खानदान में कोई शराब पीता है। जो मेरे जानने वाले हैं वो सब जानते हैं कि सुशील आनंद शुक्ला न तो शराब पीता है नहीं गाली गलौच करता है”।

‘मैंने नहीं की है बतदमीजी’

संचार प्रमुख का कहना है कि मैंने कोई भी बदतमजी नहीं की। मेरे परिवार तक में कोई शराब नहीं पीता है ये मैं दावे के साथ कहता हूं। लवली के कांग्रेस छोड़ने के दिन ही उनकी कांग्रेस छोड़ने की पटकथा लिखी जा चुकी थी। मेरी छोटी बहन हैं, जहां जाएं अच्छी बात है। मेरे नाम पर विक्टिम कार्ड खेला गया है। मैं मान हानि का नोटिस भेज रहा हूं। मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है, मैं मानहानि का मुकदमा दर्ज करुंगा।

Related post

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों एवं साहित्यकारों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों…

Spread the love00 अभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को भी मिला प्रोत्साहन 00 संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों में सुधरा हैंडपंप, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों…

Spread the loveबिलासपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला…
’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का केंद्र, एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र’

’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का…

Spread the loveनारायणपुर। सीएम विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिले में संचालित सेवा सेतु…