• 07/05/2024

दूसरे दिन भी ED का ताबड़तोड़ एक्शन, इतने नोट मिले….गिनने के लिए मंगवाई गई मशीन

दूसरे दिन भी ED का ताबड़तोड़ एक्शन, इतने नोट मिले….गिनने के लिए मंगवाई गई मशीन
Spread the love

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को भी ED की कार्रवाई जारी है। मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी के दूसरे दिन ईडी की टीम अब सात नए ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। सोमवार को हुए ईडी की रेड में 35 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। जिसके बाद ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे से ED ने कार्रवाई शुरू की। रांची के सिंह मोड़ के पास एक बिल्डर के साथ-साथ रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास दो बिल्डरों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई कार्रवाई में भी एक बार फिर से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं।

करोड़ों रुपए बरामद

ईडी की टीम ने रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले कांट्रेक्टर राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार राजू सिंह के यहां से करोड़ों रुपए नगद बरामद किए गए हैं। बरामद नगर पैसों की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई गई है।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…