• 08/05/2024

मलाशय से निकला करोड़ों का सोना…4 गिरफ्तार, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

मलाशय से निकला करोड़ों का सोना…4 गिरफ्तार, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करोड़ों का सोना पकड़ा गया है। तस्कर अपने मलाशय में सोना छिपाकर ले जा रहे थे। राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3.77 किलोग्राम गोल्ड के साथ चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक जब्त किए गए सोने की कीमत 2.79 करोड़ रुपये बताई गई है। आश्चर्य की बात यह है कि, तस्करी का सारा सोना मलाशय में छिपाकर लाए गए थे। 6 मई को दुबई से चार यात्री भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्रियों की तलाशी के दौरान अधिकारियों को इन चार लोगों पर संदेह हुआ। जांच के दौरान उनके मलाशय में धातु की वस्तुएं पाई गई।

12 सोने के कैप्सूल बरामद

पूछताछ के दौरान पता चला कि, पकड़े जाने से बचने के लिए चार आरोपियों ने अपने मलाश्य में तस्करी के गोल्ड पेस्ट को छिपाकर लाने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से सोने के पेस्ट वाले कुल 12 कैप्सूल बरामद किए चारों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…