• 09/05/2024

एक कमरे में मिली 3 लाशें, शरीर पर घाव के गहरे निशान, ट्रिपल मर्डर से सहमा पूरा गांव

एक कमरे में मिली 3 लाशें, शरीर पर घाव के गहरे निशान, ट्रिपल मर्डर से सहमा पूरा गांव
Spread the love

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है। कोरबा के उरगा में पंचायत कुकरीचोली में गुरुवार सुबह तीन लोगों के शव घर पर पड़े मिले। तीनों एक ही परिवार के हैं। मृतकों में पति पत्नी और 2 साल की मासूम है। शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक जयराम धोबी 27 वर्ष ठेकेदारी का काम करता था। उसके साथ उसकी पत्नी सुजाता और 2 साल की मासूम बच्ची जयसीका की लाश उनके घर के अंदर मिली है। घटनास्थल पर उरगा पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पति-पत्नी और उनके बच्ची की लाश बरामद की गई है। वारदात हत्या की है या फिर आत्महत्या है, या कोई और एंगल है। हर बिंदु की जांच की जा रही है।

Related post

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई गर्लफ्रेंड, मेहमानों के उड़ गए होश 

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई…

Spread the love शादी के मंडप में एक अजीबोगरीब वारदात हुई है। मुंह में स्कार्फ बांधे एक लड़की स्टेज पर आई…
रेल यात्रियों को फिर झटका, छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

रेल यात्रियों को फिर झटका, छत्तीसगढ़ से चलने वाली…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। मई में एक बार फिर से…
यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने और सब्जी में भी मिलेगी छूट, जानिए वजह?

यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने…

Spread the loveछत्तीसगढ़ वालों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में कई सेवाओं में छूट रहेगी।…