• 10/05/2024

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला, BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कोर्ट ने आरोप किया तय

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला, BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कोर्ट ने आरोप किया तय
Spread the love

महिला पहलवानों से उत्पीड़न के मामले में बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बीजेपी सांसद के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण के खिलाफ धारा 354, 354-ए और धारा 506 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट बृजभूषण के सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ 506(1) के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने आदेश पारित करते वक्त कहा कि बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के पर्याप्त सबूत हैं।

महिला पहलवानों ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

आपको बता दें 6 महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को बृजभूषण के खिलाफ धारा 354, 354-ए, 354-डी और धारा 506 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था।

Related post

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल…

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को…
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस…
एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खतरे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन के बल पर समाप्त किया गया – उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन

एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति ज्ञान के…