• 10/05/2024

पहले पत्थर से कुचलकर पति को मारा, फिर आम के पेड़ पर लटक गई पत्नी..क्राइम सीन देखकर पुलिस भी हैरान

पहले पत्थर से कुचलकर पति को मारा, फिर आम के पेड़ पर लटक गई पत्नी..क्राइम सीन देखकर पुलिस भी हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी, फिर खुद भी आत्महत्या का ली। घटना मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर पोंडी थाना की है।दोनों की शादी साल भर पहले ही हुई थी, लेकिन दोनों बहुत काम साथ रहे। पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहती थी।

बताया जा रहा है कि साल भर पहले बाल कुंवर की शादी वैकुंठपुर के प्रदीप के साथ हुई, लेकिन शादी के बाद से वह अपने मायके एमसीबी रे सोनवर्षा गांव में रहने लगी थी। बुधवार को प्रदीप अपने ससुराल आया था।दिनभर वहीं रहा, रात को जब पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया तो पति पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है।।

इसी विवाद के बीच पत्नी ने घर के आंगन के रखा बड़ा सा पत्थर पति के सिर पर पटक दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बालकुंवर सदमे में आ गई।घर से बाहर निकली और पास के आम के पेड़ में चढ़ कर फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है।

Related post

जनता की सेवा हमारा परम धर्म- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

जनता की सेवा हमारा परम धर्म- उप मुख्यमंत्री विजय…

Spread the loveरायपुर: हम सभी जनता के सेवक हैं और जनता के कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी है। किसानों और ग्रामीणों के…
करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों…

Spread the loveविभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत किया श्रमदान हितग्राहियों ने…
कृषि महाविद्यालय का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया

कृषि महाविद्यालय का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया

Spread the loveमहाविद्यालय के प्रथम बैच के तीन विद्यार्थियों सहित पूर्व अधिष्ठाताओं एवं पूर्व छात्रों का किया गया सम्मान वार्षिकोत्सव और…