• 11/05/2024

ज्वालामुखी बनी कोल नगरी, आग उगल रही खदानें… दोहरी मुसीबत में यहां के लोग

ज्वालामुखी बनी कोल नगरी, आग उगल रही खदानें… दोहरी मुसीबत में यहां के लोग
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोयले की खदानें ज्वालामुखी की तरह धधक रहीं हैं। चिरमिरी की खदानों में ये आग कई सालों से जल रही है, जिससे सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान तो हो ही रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोयले से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण इन इलाकों में रहने वाले लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

बताया जा रहा है कि आग के कारण खदान में अब तक लाखों टन कोयला राख में तब्दील हो चुका है। लेकिन आज तक इस आग पर काबू पाने में एसईसीएल प्रबंधन नाकाम रहा है। रहवासी इस आग के कारण दोहरी मुसीबत में हैं।

एक तरफ जलते कोयले के कारण जमीन कभी भी अंदर से धसक सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ कोयले से निकलने वाली जहरीली गैस इंसानों को बीमार बना रही है। गौरतलब है कि अगर वक्त रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…