• 11/05/2024

IPL के इस कैप्टन पर बड़ा एक्शन, ICC ने मैच से किया निलंबित, लगा भारी जुर्माना

IPL के इस कैप्टन पर बड़ा एक्शन, ICC ने मैच से किया निलंबित, लगा भारी जुर्माना
Spread the love

IPL का बुखार इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच नियमों को ताक पर रखने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन भी हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh pant) पर ICC ने बड़ा एक्शन लिया है। नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें एक मैच से निलंबित कर दिया गया है। उन पर ज़ुर्माना भी लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुक़ाबले में टीम की धीमी गेंदबाजी के कारण पंत पर कार्रवाई की गई है।

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 मई को मैच हुआ था। जिसके दिल्ली कैपिटल्स ने तीसरी बार न्यूनतम ओवर रेट की सीमा का उल्लंघन किया है जिसकी वजह से ये कार्रवाई की गई है। यही नहीं, पंत के अलावा टीम के सभी सदस्यों पर 12 लाख रुपये या मैच फीस के पचास प्रतिशत में से जो कम हो उस राशि का जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी आईपीएल के दौरान कई चर्चित खिलाड़ी मैच से निलंबित किए जा चुके हैं। हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और डेविड वार्नर को लीग के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया था।

Related post

क्रिकेट का महामुकाबला: आज फाइनल में भिड़ेंगे KKR और SRH, जानिए दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

क्रिकेट का महामुकाबला: आज फाइनल में भिड़ेंगे KKR और…

Spread the loveआज IPL 2024 का फाइनल मैच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए…
ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ की ठगी, इस क्रिकेटर ने लगाया चूना

ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ की ठगी, इस…

Spread the loveनई दिल्ली। आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत के साथ करोड़ों…