• 11/05/2024

महादेव सट्टा एप का श्रीलंका से कोलकाता तक कनेक्शन.. गिरफ्तार आरक्षक ने खोले कई राज, 3 करोड़ रुपए फ्रीज

महादेव सट्टा एप का श्रीलंका से कोलकाता तक कनेक्शन.. गिरफ्तार आरक्षक ने खोले कई राज, 3 करोड़ रुपए फ्रीज
Spread the love

महादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। पचमढ़ी से गिरफ्तार हुए आरक्षक अर्जुन यादव ने 20 से ज्यादा पैनल संचालित करने की बात कबूल की है। आरोपी के निशानदेही पर 200 से अधिक बैंक अकाउंट का पता चला है। जिसके बाद करीब 3 करोड़ की रकम फ्रीज की गई है।

इसे भी पढ़ें: नोटों की गड्डियों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि चार पैनल श्रीलंका में जबकि एक कोलकाता से संचालित होता है। अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में भी कई ऐसे व्हाट्सएप चैट मिले हैं, जिनके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जिनमें से कुछ RTGS अकाउंट के ग्रुप और जबकि कुछ फेक ग्रुप पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार अब तक 200 से ज्यादा बैंक अकाउंट पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 3 करोड़ रुपए की रकम फ्रीज भी की है। आरोपी अर्जुन यादव के पास एक फॉर्च्यूनर कार भी जब्त हुई है, जो उसने महादेव सट्टा एप के पैसों से खरीदी थी। अब पुलिस आगे की पूछताछ में जुट गई है।

इसे भी पढ़ेंः करीना कपूर की बढ़ने वाली है मुश्किलें, हाईकोर्ट ने नोटिस भेज 7 दिन में मांगा जवाब, ये है मामला 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…