• 11/05/2024

नोटों की गड्डियों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये

नोटों की गड्डियों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये
Spread the love

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के बीच बड़े पैमाने पर नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक टाटा एस गाड़ी में कार्टून में नोटों की गड्डियां छिपाकर ले जाया जा रहा था। लेकिन एक लॉरी की टक्कर से टाटा ऐस गाड़ी पलट गई और 500 के नोटों से भरे कार्टून सड़क पर बिखर गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अलग-अलग कार्टून में रखे 7 करोड़ रुपये जब्त कर लिए।

बताया जा रहा है कि टाटा ऐस गाड़ी विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी। इसी दौरान नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी ने टाटा ऐस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कि टाटा ऐस गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन चालक को भी चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाइप लदे ट्रक से 8 करोड़ रुपये बरामद

इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पाइप से लदे ट्रक से करीब 8 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की थी। मामले में पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया है।

चौथे चरण में 25 सीटों पर होगा मतदान

आपको बता दें आंध्र प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण में राज्य की सभी 25 सीटों पर मतदान होना है। मतदान को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं फ्लाइंग स्क्वायड और पुलिस के द्वारा सख्त वाहन चेकिंग की जा रही है।

 

Related post

BREAKING : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार…भारत लाने की तैयारी शुरू

BREAKING : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान…

Spread the love00 7 साल से फरार, अब भारत लाने की तैयारी रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, बारिश पर लगेगा ब्रेक, बढ़ेगा तापमान; जानें पूरे प्रदेश का हाल

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा…
Sawan 2026: भोले के भक्तों का इंतजार खत्म! इस दिन से शुरू होगा सावन,जानें कितने पड़ेंगे श्रावणी सोमवार

Sawan 2026: भोले के भक्तों का इंतजार खत्म! इस…

Spread the loveSawan Kab Se Hai: भगवान शिव को समर्पित सावन (श्रावण) माह का इंतजार हर साल करोड़ों शिव भक्तों को…