• 12/05/2024

बुरे फंसे अल्लू अर्जुन, दोस्ती निभानी पड़ी भारी.. दर्ज हुआ केस, ये है मामला

बुरे फंसे अल्लू अर्जुन, दोस्ती निभानी पड़ी भारी.. दर्ज हुआ केस, ये है मामला
Spread the love

दक्षिण भारत के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन (allu arjun) पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। उनके खिलाफ प्रशासन ने केस दर्ज किया है। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता के अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर बिना अनुमति विधायक रेड्डी के आवास पर एक बड़ी सार्वजनिक सभा का आयोजन करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी ने प्रशासन से बगैर अनुमति लिए अल्लू अर्जुन को नांद्याल निर्वाचन क्षेत्र में कथित तौर पर सभा के लिए बुलाया था। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए दोनों पर मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रवि रेड्डी नांद्याल सीट से फिर से उम्मीदवार हैं।

केस दर्ज होने पर क्या कहा अल्लू अर्जुन ने ?

उधर इस मामले में अल्लू अर्जुन ने भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मैं यहां अपनी मर्जी से आया हूं। मेरे दोस्तों में से चाहे वे किसी भी क्षेत्र में हों, अगर उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी तो मैं आगे आकर उनकी मदद करूंगा। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन कर रहा हूं।”

लोकसभा के साथ विधानसभा के लिए भी डाले जाएंगे वोट

आपको बता दें आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होना है। प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट और विधानसभा की 175 सीटों पर मतदान होना है। यहां 13 मई को लोकसभा और विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे।

Related post

अल्लू अर्जुन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, आए ट्रोलर्स के निशाने पर

अल्लू अर्जुन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, आए…

Spread the loveसाउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वे किसी…